ऋषिकेश

सेमवाल बने कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के महानगर अध्यक्ष

ऋषिकेश, 10 अक्टूबर। कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र सेमवाल को ऋषिकेश महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (सेनि) ने नियुक्ति पत्र जारी किया है।

कांग्रेस ने सेमवाल से पूर्व सैनिक विभाग को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देने की अपेक्षा जताई है। वहीं, सेमवाल ने नई जिम्मदारी के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कर्नल राम रतन नेगी का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उनकी नियुक्ति से पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को उठाने के प्रयासों को बल मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button