ऋषिकेशसियासत

दिल्ली प्रदर्शन में नेताओं से धक्का-मुक्की का विरोध

ऋषिकेश, 08 अक्टूबर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, एलओपी राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं और सांसदों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की के विरोध में कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन के साथ पुतला फूंका।

इस बीच प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला और पूर्व महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी नागरिकों को है। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस का व्यवहार लोकतांत्रिक अधिकार की भावना पर सवाल खड़े करता है।

प्रदेश सचिव राकेश सिंह और राकेश अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाना चाहिए। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन में मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, सूरत कोहली, प्यारेलाल जुगरान, हरिसिंह नेगी, देवेंद्र प्रजापति, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, भगवान पंवार, रुकम पोखरियाल, जगजीत सिंह जग्गी, बृजभूषण बहुगुणा, पुरंजय भारद्वाज, अशोक शर्मा, संजय भारद्वाज, विनोद रतूड़ी, मनीष जाटव, विश्वजीत अधिकारी, परमेश्वर राजभर, भूपेंद्र राणा, राजू गुप्ता, रवि थापा, हिमांशु कश्यप, कार्तिक कुशवाहा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button