हरिद्वार

मां की अंतिम विदाई में छलक गई योगी आदित्यनाथ की आंखें

• हरिद्वार में चंडीघाट पर छोटे बेटों शैलेंद्र और महेंद्र ने दी मुखाग्नि

• सीएम धामी समेत संतों और राजनीतिक हस्तियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

हरिद्वार, 21 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन हो गई। शनिवार को चंडीघाट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। उनकी पार्थिव देह को छोटे बेटों शैलेंद्र और महेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी। मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

सीएम योगी की माता सावित्री देवी की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह करीब 09 बजे उनके पैतृक गांव पंचूर से शुरू हुई। करीब 11:40 बजे पार्थिव शरीर चंडीघाट पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों को तांता लगा रहा।

सीएम धामी ने किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चंडीघाट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। धामी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

संतों और राजनीतिक हस्तियों ने दी अंतिम विदाई
अंतिम संस्कार में योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद मुनि, सांसद रवि किशन, भाजपा नेता बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button