देहरादून

कुंभ मेले के जरूरी काम समय पर करें पूराः सीएस

देहरादून, 08 अक्टूबर। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा के दौरान जरूरी कामों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि समानांतर रूप से किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

मुख्य सचिव ने जनगणना और निर्वाचन कार्यों के कारण कुंभ के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की उपलब्धता प्रभावित न होने देने के लिए योजना तैयार करने को कहा। विभागों को मानव संसाधन की आवश्यकता का आकलन कर तैनाती की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कुंभ क्षेत्र में साइनेज व्यवस्था सुनिश्चित कर साइनेज पर क्यूआर कोड लगाने को कहा। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को संबंधित स्थल के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कुंभ क्षेत्र की लोकेशन और सुविधाओं की जानकारी के लिए ऐप तैयार करने पर जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने कुंभ के लिए बनाई जा रही स्थायी व्यवस्थाओं के मेले के बाद संचालन और रखरखाव की योजना तैयार करने को कहा। अस्थायी पुलों का निर्माण नवंबर के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। सरकारी भूमि पर पार्किंग व सुविधाओं के कार्य तत्काल शुरू करने को कहा।

उन्होंने नहरबंदी के दौरान होने वाले कार्यों की पूर्व तैयारी कर इस अवधि का उपयोग करने और यातायात सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग समय से तैयार करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी और विभागाध्यक्षों को नियमित समीक्षा कर कार्य समय पर पूरा कराने को कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल आनन्द स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button