
Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची में 59 नाम घोषित किए गए। जबकि 11 सीटों पर अभी भी मंथन चल रहा है। इनमें डोईवाला और कोटद्वार सीट भी है, जिनमें से डोईवाला सीट पर मौजूदा विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से मना किया है, जबकि कोटद्वार विधायक हरक सिंह रावत को पार्टी ने कुछ दिन पहले छह साल के लिए निष्कासित किया है।
इनके अलावा 9 सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा को अपने ही विधायकों के खिलाफ माहौल दिखा है। लिहाजा, इनपर गहन मंथन के बाद ही अगले एक दो दिन में प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इन सीटों पर नए चेहरों को टिकट मिल सकता है।
पहली सूची में 10 मौजूदा विधायकों के टिकट पार्टी ने काटे हैं। पार्टी के आला नेता भले ही इसके कारणों पर बात नहीं कर रहे, लेकिन माना जा रहा है कि इन विधानसभाओं में विधायकों की परफारमेंश नेगटिव आई है।
जिनके टिकट कटे
विस सीट मौजूदा विधायक नए प्रत्याशी
1. थराली मुन्नी देवी शाह भोपाल राम टम्टा
2. कर्णप्रयाग सुरेंद्र सिंह नेगी अनिल नौटियाल
3. यमकेश्वर ऋतु खंडूरी रेनू बिष्ट
4. पौड़ी मुकेश कोली राजकुमार पोरी
5. गंगोलीहाट मीना गंगोला फकीर राम टम्टा
6. कपकोट बलवंत सिंह भौंर्याल सुरेश गड़िया
7. खानपुर कुंवर प्रणव चैंपियन कुंवररानी देवयानी
8. द्वारहाट महेश नेगी अनिल शाही
9. अल्मोड़ा रघुनाथ सिंह चौहान कैलाश शर्मा
10. काशीपुर हरभजन सिंह चीमा त्रिलोक सिंह चीमा
इन सीटों पर होनें हैं प्रत्याशी तय
1. केदारनाथ – मनोज रावत (कांग्रेस)
2. टिहरी – धन सिंह नेगी (बीजेपी)
3. डोईवाला – त्रिवेंद्र सिंह रावत (बीजेपी)
4. झबरेड़ा – देशराज कर्णवाल (बीजेपी)
5. पिरान कलियर – फुरकान अहमत (कांग्रेस)
6. कोटद्वार – हरक सिंह रावत (बीजेपी)
7. रानीखेत – करन माहरा (कांग्रेस)
8. जागेश्वर – गोविंद सिंह कुंजवाल (कांग्रेस)
9. लालकुआ – नवीन चंद्र दुम्का (बीजेपी)
10. हल्द्वानी – इंदिरा हृदयेश (कांग्रेस)
11. रुद्रपुर – राजकुमार ठुकराल (बीजेपी)