लायंस दिवाली मेले में मचेगा मनोरंजन का धमाल
मिस ऋषिकेश, डांस-सिंगिंग और ऑटो एक्सपो रहेंगे आकर्षण

ऋषिकेश, 1 अक्टूबर। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल इसवर्ष भी लायंस दिवाली मेले का रंग जमाने को तैयार है। मेला 24 अक्टूबर को पीएलएमएस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
गुरुवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्लब पदाधिकारियों ने मेले की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष ऋषभ जैन ने कहा कि लायंस दिवाली मेला ऋषिकेश की परंपरा बन चुका है। क्लब सदस्य अभिनव गोयल और सुमित चोपड़ा ने शहरवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचने की अपील की।
मेला चेयरमैन पंकज चांदनी ने बताया कि इस बार मेले में मिस ऋषिकेश-2026, डांस और सिंगिंग प्रतियोगिता के साथ ऑटो एक्सपो प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेम्स, मनोरंजन गतिविधियां, खानपान और विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मिस ऋषिकेश-2026 प्रतियोगिता के लिए 8 अक्टूबर को ऑडिशन होंगे। इस प्रतियोगिता से ऋषिकेश और आसपास की युवतियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। बताया कि पंजीकरण संबंधी जानकारी जल्द जारी की जाएगी। प्रेसवार्ता में सागर ग्रोवर, अमित सिंघल, लविस अग्रवाल आदि भी मौजूद थे।



