डीएसबी और एनडीएस के नाम रहा फुटबॉल टूर्नामेंट

ऋषिकेश, 1 अक्टूबर। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय इंटर फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हो गया। अंडर 14 में डीएसबी और अंडर 18 में एनडीएस स्कूलों ने टूर्नामेंट अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के अंडर-14 का फाइनल में डीएसबी और एनडीएस के बीच खेला गया। मुकाबले में डीएसबी ने 3-1 से जीत दर्ज की। मैच में डीएसबी के स्वास्तिक परिहार को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और तनिष्क रावत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
वहीं, अंडर-18 के फाइनल में एनडीएस ने रेड फोर्ट स्कूल को 2-0 से पराजित किया। एनडीएस के तुषार नेगी सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और अनुज गुलियाल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। प्रतियोगिता में देहरादून जनपद के 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।
समापन पर महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। वहीं, मुख्य अतिथि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. जगदीप सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. कुलविंदर सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एसएन सूरी और प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी, निर्णायक सत्येंद्र चौहान, रिवाईक चौहान, रोहित राणा, डीएसबी के प्रिंसिपल शिव सिंह सहगल, फुटहिल्स के विकल गुप्ता, रेड फोर्ट की तरंग बेली, डॉ.अवतार कौर, एनजीए की डॉ. सुनीता शर्मा, अमृतपाल डंग, डॉ.रेनू सूरी, मुकुल तायल, नीरू अरोड़ा, शम्मी पैन्यूली, अमन भारद्वाज, संदीप आदि मौजूद रहे।



