खेल महाकुंभ में बालिका एथलेटिक्स में दिखाया दम

पौड़ी, 29 सितम्बर। खेल महाकुंभ के तहत सांसद चैंपियनशिप ट्राफी में बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने 60, 100, 200 और 600 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
अंडर-14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में यमकेश्वर की आरूषी प्रथम, कोटद्वार की सौम्या द्वितीय और पौड़ी की राधिका तृतीय रहीं। 600 मीटर में यमकेश्वर की सानवी ने पहला, चौबट्टाखाल की सोनल ने दूसरा और पौड़ी की विधि रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में केदारनाथ की सौम्या प्रथम, देवप्रयाग की रानू रावत द्वितीय और रामनगर की बबीता तृतीय रहीं।
ऊंची कूद में चौबट्टाखाल की पावनी प्रथम, यमकेश्वर की सानवी द्वितीय और पौड़ी की सृष्टि तृतीय रहीं। गोला फेंक में पावनी ने पहला, यमकेश्वर की इशिका ने दूसरा और देवप्रयाग की अंबिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में श्रीनगर की माधवी प्रथम, रामनगर की लक्ष्मी द्वितीय और लैंसडौन की आरूषि तृतीय रहीं। 200 मीटर में माधवी प्रथम, आरूषि द्वितीय और केदारनाथ की दीपिका तृतीय रहीं।
विजेताओं को जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी और जिला खेल समन्वयक योगम्बर नेगी ने मेडल, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर व्यायाम शिक्षक राकेश मोहन बलोदी, राजेंद्र रावत, जगमोहन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान गुसाईं, नरेश रावत, दिनेश नेगी, सचिन कश्यप, अजयपाल असवाल आदि मौजूद थे।



