Uncategorized

विधायक अग्रवाल ने सीएम धामी के सामने रखीं 10 मांगें

ऋषिकेश, 10 नवंबर। रजत जयंती पार्क लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी 10 प्रमुख मांगें रखीं। अग्रवाल के अनुसार मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ऋषिकेश के विकास के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन प्रस्तावों पर आगे आवश्यक कार्यवाही होने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष रखी मांगें
• लोक निर्माण विभाग की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएं।
• संजय झील के सौंदर्यीकरण एवं सफाई के लिए दो करोड़ रुपये और चार कक्षों के विश्राम गृह का निर्माण कराया जाए।
• ऋषिकेश में स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज योजना तथा पशुलोक बैराज के डाउनस्ट्रीम में आस्था पथ और वीरभद्र घाट निर्माण के लिए एसएएससीआई मद से 231.63 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएं।
• नगर निगम में गौ सदन, नंदीशाला, एबीसी केंद्र और निराश्रित कुत्तों के लिए आश्रय स्थल स्थापित किए जाएं।
• ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े नगर निगम के वार्डों में सीसी सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये दिए जाएं।
• कुंभ-2027 के दृष्टिगत नए घाटों के निर्माण, पुराने घाटों के जीर्णोद्धार और पुल निर्माण के लिए 55 करोड़ रुपये तथा नहरों के गूलों का जीर्णोद्धार कराया जाए।
• सिंचाई विभाग के माध्यम से बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएं।
• श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में विधि एवं शिक्षा संकाय शुरू किए जाएं।
• खदरी श्यामपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में व्यावसायिक पाठ्यक्रम और विभिन्न ट्रेड बढ़ाए जाएं।
• छिद्दरवाला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button