मुनिकीरेतीः जल्द होगा ढालवाला-चीनी गोदाम मार्ग का निर्माण

ऋषिकेश, 10 नवंबर। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ढालवाला मुख्य मार्ग से चीनी गोदाम तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग उठाई।
मंगलवार को ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री धामी से पालिकाध्यक्ष बिजल्वाण ने मुनिकीरेती में भेंट की। उन्होंने सीएम से क्षतिग्रस्त सड़क का मसला उठाया। जिसके बाद जिलाधिकारी टिहरी नीतिका खंडेलवाल के निर्देश पर प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
जिसके बाद पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लिया। बिजल्वाण ने बताया कि जिलाधिकारी ने फोन पर शीघ्र कार्य का जीओ जारी कर निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बीते वर्ष मां कुंजापुरी मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने इस मार्ग के निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना धूल-मिट्टी और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई।



