ऋषिकेश

Rishikesh: जरूरतमंद महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन

ऋषिकेश, 2 अक्टूबर। निर्मल आश्रम के अध्यक्ष महंत बाबा राम सिंह महाराज और सचिव संत जोध सिंह महाराज ने हरि कृपा सिलाई केंद्र में प्रशिक्षित 23 जरूरतमंद महिलाओं और युवतियों को सिलाई मशीन, प्रशस्ति पत्र व प्रसाद वितरित किया।

हरि कृपा सिलाई केंद्र में गरीब और असहाय महिलाओं को एक वर्ष का निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें सिलाई मशीन भी प्रदान की जाती है। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में एसएन सूरी, रेनू सूरी, हरमनप्रीत सिंह, दिनेश शर्मा, गुरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह, सिलाई केंद्र संचालिका बीबी परमजीत कौर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button