खेल

Sports: डीएसबी ने तीरंदाजी में जीते 17 स्वर्ण पदक

सीबीएसई नॉर्थ जोन में 31 पदकों के साथ रहा उपविजेता

Archery Competition : ऋषिकेश। जगजीतपुर हरिद्वार में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में 17 स्वर्ण, 9 कांस्य और 5 रजत पदकों के साथ डीएसबी स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में विद्यालय 31 पदकों के साथ उपविजेता रहा।

एसएम पब्लिक स्कूल जगजीतपुर हरिद्वार में 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में 71 विद्यालयों के 413 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। डीएसबी ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के अंडर 14 रिकर्व बालक वर्ग में अर्जुन कंसवाल ने 1 स्वर्ण व 1 रजत, वर्णित रावत, मनीष कंडियाल और दीपांचल मिश्वान ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते। अंडर 14 रिकर्व बालिका वर्ग में अनुष्का ने 1 स्वर्ण व 2कांस्य, उन्नति जोशी, मोयरा थपलियाल और आहना सकलानी ने एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर 14 कंपाउंड बालिका में आराध्य चौहान, जिया व सांची ने एक-एक रजत, आराध्य मौर्य ने 1 स्वर्ण व 2 रजत पदक जीते। जबकि बालक वर्ग में श्रेयांस भट्ट ने 2 स्वर्ण व 1 रजत, अर्णव बिष्ट व आरव गोयल ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, अंडर 17 रिकर्व बालक वर्ग में अर्पित सिंह जेठुड़ी ने 1 स्वर्ण व 1 रजत , आदित्य वर्धन रमोला, ओजस पैन्यूली, यश रावत ने एक-एक स्वर्ण पदक, अंडर 19 रिकर्व बालक वर्ग में शिवांश मल्होत्रा, कबीर सिंह, कृष्णा मेहता, देवोजीत रावत ने एक-एक स्वर्ण पदक, बालिका वर्ग अनुष्का पटवार, ध्वनि भट्ट ने कांस्य पदक हासिल किया।

विद्यालय के छात्रों की उपलब्धि पर चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने खेल विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button