देहरादून

‘नमो क्रिकेट लीग’ में मैदान पर उतरे सीएम धामी

युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

देहरादून, 02 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के पंचकुला स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। धामी ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। उन्हें मैदान पर अपने बीच देखकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के मैदान में उतरने का अपना अलग आनंद है। खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर उन्हें प्रसन्नता हुई। कहा कि खेल हमें किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम भावना, अनुशासन, निरंतर प्रयास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है।

सीएम धामी ने संवाद के साथ ही खिलाड़ियों और युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कहा कि जीवन में नशा नहीं, खेल और फिटनेस की लत लगाएं। अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल करने का जूनुन पालें। युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि खेल, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए।

उन्होंने ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ अभियानों का जिक्र कर कहा कि इनसे युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने में मदद मिली है। लीग में देश के विभिन्न हिस्सों से 30 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button