गांधी व शास्त्री समेत राज्य आंदोलन के शहीदों को किया याद

ऋषिकेश, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर रामपुर तिराहा कांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को भी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में विचार गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सद्भाव से देश को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। कहा कि गांधी का सत्य-अहिंसा का संदेश और शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन की आवाज को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को भी याद किया गया।
मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव राकेश अग्रवाल, दीप शर्मा, सीपीआई के प्रदेश सचिव जगदीश कुलियाल, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, मनीष जाटव, सूरत सिंह कोहली, मनीष जाटव, मदन मोहन शर्मा, अरविन्द जैन, मदन शर्मा, भूपेंद्र राणा, बप्पी अधिकारी, विनोद रतूड़ी, हरि सिंह नेगी, अमन गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, धर्मानंद लखेड़ा, बृजभूषण बहुगुणा, सुमित चौधरी, शशिशरण, रवि थापा, हिमांशु कश्यप, छात्रसंघ महासचिव रेहान बंदोलिया, उदित झा, डिंपल, प्रिया, राहुल, अर्पित आदि मौजूद रहे।



