Rishikesh: राहुल गांधी की यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

ऋषिकेश। असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने ऋषिकेश और श्यामपुर में भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर रोष जताया।
महानगर में रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में जुटे कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान उनका कहना था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा को पूर्वात्तर राज्यों में भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री के इशारे पर यात्रा के काफिले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने हमले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, मदनमोहन शर्मा, नीलम तिवाड़ी, अरविंद जैन, मनीष शर्मा, ऋषि सिंघल, देवेंद्र प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, रुकम पोखरियाल, राहुल रावत, राजेश शाह, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, बीएस पयाल, चंदन पंवार, हिमांशु जाटव, विक्रम भंडा, मधु जोशी, विकास खुराना, कमलेश शर्मा, मालती, मधु मिश्रा, अशोक शर्मा, राजेंद्र जाटव, मनीष जाटव, विनोद रतूड़ी, सावित्री देवी, प्रवीण जाटव, ओम सिंह पवार, अरविंद, संदीप, राजकुमार, धर्मराज सिंह पुंडीर, विश्वजीत, योगराजदत्त नौटियाल आदि शामिल थे।
उधर, श्यामपुर ब्लॉक ईकाई ने असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के हमले के विरूद्ध बाईपास तिराहे पर भाजपा का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, देवेंद्र रावत, सूरज भट्ट, केपी कंडवाल, विनोद गैरोला, निर्मला देवी, देवेंद्र चौधरी, रमेश नौटियाल, कुंवर सिंह चौहान, ऋषि कपूर, धर्मराज सिंह पुंडीर, देव पोखरियाल, केशव राम, ममता देवी, धनवीर सिंह, विजय पंत, सोनू भारद्वाज, कुंवरपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।