Rishikesh: कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका

ऋषिकेश। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि केस में गुजरात हाईकोर्ट से भी राहत न मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। कांग्रेसजनों ने केंद्र की भाजपा सरकार पर राहुल गांधी के खिलाफ झूठा मुकदमा लगाने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया।
शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान उनका कहना था कि राहुल गांधी को झूठे मुकदमें में फंसाया गया है। भाजपा देश में विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। कहा कि राहुल गांधी को जितना भी प्रताड़ित कर ले, जीत सत्य की ही होगी।
प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, महिला अध्यक्ष नीलम तिवारी, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, अरविंद जैन, प्यारेलाल जुगरान, ललित मोहन मिश्र, वैशाख सिंह पयाल, अजय शर्मा, विक्रम भंडारी, रुकम पोखरियाल, उमा ओबरॉय, सरोज देवराड़ी, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, मालती तिवारी, सावित्री देवी, संजय शर्मा, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, ओम सिंह पंवार, गौरव अग्रवाल, अशोक शर्मा, रमेश चौहान, मनोज विश्वकर्मा, पप्पी अधिकारी आदि शामिल थे।