यात्रा-पर्यटन
मौसम के चलते चारधाम यात्रा 27 तक स्थगित

देहरादून, 26 सितम्बर। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने गढ़वाल मंडल के जिलाधिकारियों को यात्रा स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।
आयुक्त ने आदेश में कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र की सूचना और उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के पूर्वानुमान में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम सामान्य होने पर यात्रा दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




