उत्तरकाशी

गंगोत्री धाम में सुधारें व्यवस्थाएं: मुख्य सचिव

उत्तरकाशी, 26 सितंबर। जनपद प्रवास के दूसरे दिन मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री में मां गंगा, भगवान काशी विश्वनाथ और शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा के बाद मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।
गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने को कहा। घाटों और मंदिर परिसर के आसपास नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मौके पर मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, डीएम प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button