यात्रा-पर्यटन

चारों धामों में अब तक 798 टन कचरा एकत्र

देहरादून, 26 सितम्बर। चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के तहत यात्रा सीजन में अब तक 798 टन कचरा एकत्र किया जा चुका है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री में नगर पंचायतें और यमुनोत्री में जिला पंचायत सफाई और कचरा निस्तारण का काम कर रही है।

केदारनाथ में नगर पंचायत क्षेत्र से 32 टन सॉलिड वेस्ट एकत्र हुआ, जिसमें 20 टन प्लास्टिक कचरा है। पैदल मार्ग की सफाई कर रही सुलभ इंटरनेशनल ने 270 टन सॉलिड वेस्ट एकत्र किया है। इसमें से 6.5 टन प्लास्टिक रिसाइकिल के लिए भेजा जा चुका है।

बदरीनाथ में 393 टन कचरा एकत्र हुआ है, जिसमें 161 टन सूखा कूड़ा है। करीब 24 टन प्लास्टिक अलग किया गया है, जिसे नीलाम किया जाएगा। गंगोत्री में 98 टन कचरे में से 22 टन प्लास्टिक रिसाइकिल कर 55 हजार रुपये की आय अर्जित की गई। यहां कचरे से 2.5 टन खाद भी तैयार हुई।

यमुनोत्री यात्रा मार्ग से 4.85 टन प्लास्टिक कचरा एकत्र कर सुरक्षित निस्तारित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए वैज्ञानिक निस्तारण और रिसाइकिलिंग पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button