ऋषिकेश
हरिपुरकला में सीवर लाइन का भूमिपूजन

ऋषिकेश, 26 सितम्बर। हरिपुरकला की भगत सिंह कॉलोनी में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने 11.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 3.23 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का भूमि पूजन किया।
विधायक अग्रवाल ने कहा कि सीवर लाइन निर्माण से कॉलोनी के लोगों को जलभराव और गंदगी से राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर अधिशासी अभियंता मीनाक्षी, स्वामी ललितानंद महाराज, दयाशंकर, जिपंस दिव्या बेलवाल, गीतांजलि जखमोला, मनोज जखमोला, शिवानी भट्ट, मनोज शर्मा, राहुल अग्रवाल, सोहनलाल कुकरेती, सुंदरलाल गौड़, प्रीति बहुखंडी, आशीष कुकरेती आदि मौजूद रहे।



