
ऋषिकेश। विधानसभा चुनाव के करीब आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में वोट अपील भी शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं ने एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में बुधवार को गुमानीवाला के रुषाफार्म क्षेत्र में डोर टू डोर दस्तक दी।
रमोला ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेसजनों द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। लोगों को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं पेंशन, खाद्य योजना, गौरा देवी योजना, महिलाओं के शक्तिकरण आदि की जानकारी दी जा रही है। साथ ही मौजूदा सरकार के जनविरोधी फैसलों से भी अवगत कराया जा रहा है।
जयेंद्र रमोला ने दावा किया कि 2022 के विस चुनाव में जनता ने ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। आमजन कांग्रेस को दोबारा प्रदेश की बागडोर सौंपना चाहता है। बताया कि जनसंपर्क में लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट अपील की गई।
इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव लक्ष्मी उनियाल ने बताया कि ऋषिकेश विस में भाजपा के कार्यकाल को 15 वर्ष पूरे होने को हैं, बावजूद आज भी गुमानीवाला क्षेत्र में सड़कें बदहाल हैं, लोगां को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही। कहा कि अब क्षेत्रीय जनता भी भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है।
जनसंपर्क में गजेन्द्र विक्रम शाही, विकास कुमार, उत्तम सिंह, यशोदा राणा, साधना देवी, पिंकी देवी, पूजा देवी, विनय, गीता, विमला, अनिता, लक्ष्मी सिंह, शिवानी, राधिका, आदित्य झा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।