ऋषिकेश

Rishikesh: मेयर और नगर आयुक्त ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

ऋषिकेश, 13 अक्टूबर। तीर्थनगरी में विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता परखने को लेकर मेयर शम्भू पासवान और नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीवर लाइन निर्माण के साथ आस्था पथ और त्रिवेणी घाट पर सौंदर्यीकरण का जायजा भी लिया।

महापौर पासवान ने ऋषिकेश क्षेत्र में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में सीवर लाइन निर्माण से राहगीरों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर अवर अभियंता राजेश रावत, कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर और संबंधित स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button