
ऋषिकेश (शिखर हिमालय)। 11वीं बार लगातार इंडियन मेमोरी चैंपियनशिप को जीत कर प्रतीक यादव तीर्थनगरी का गौरव देश दुनिया में बढ़ाए हुए हैं। इस उपलब्धि पर प्रतीक का हौसला बढ़ाते हुए आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
हरिद्वार रोड स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीक यादव को फूलमालाएं और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस दौरान मेमोरी चैंपियन प्रतीक ने बताया कि कोविड महामारी के चलते इस बार प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित हुई। जिसमे 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। बताया कि प्रतियोगिता में पांच इवेंट (वर्ड्स, नंबर, डेट्स, स्पीड़ कार्डस, बाइनरी) थे। जिनमें उन्होंने 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मैडल हासिल किया।
• जॉब अलर्ट: UKSSSC की सबसे बड़ी परीक्षा की तारीख घोषित
कार्यक्रम में आप के विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने प्रतीक की उपलब्धि को तीर्थनगरी और उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव का विषय बताया। साथ ही अफसोस जाहिर किया कि 11 बार इंडियन मेमोरी चैंपियन के साथ ही एशियन और वर्ल्ड मेमोरी चैंपियन का खिताब जीतने के बाद भी आज तक राज्य सरकार ने प्रतीक को सम्मान देना तो दूर याद तक नहीं किया।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री दिनेश असवाल, चन्द्रमोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल, डॉ अर्जुन मिश्रा, संदीप तड़ियाल, अमन जुगरान, हिमित कक्कड़, कोमल सिंह, अक्षय पाल, पंकज गुसाईं, प्रभात झा, विक्रांत भारद्वाज, सुनील वर्मा, अश्वनी सिंह आदि मौजूद थे।