
ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय है। आज रायवाला में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस के प्रति विश्वास जताकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे।
रविवार को रायवाला स्थित एक रिसोर्ट में कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह बिष्ट के संयोजन में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस से जुड़ रहे लोगों से साबित होता है कि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुकी है। कहा कि जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। इस बार भाजपा की सत्ता से विदाई तय है।
कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर और नौजवान सर्वाधिक प्रताड़ित और अपमानित हुए हैं। युवाओं को रोजगार मिलना तो दूर सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने से उनके भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। अब प्रदेश में परिवर्तन निश्चित है।
कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा, कृपाल सिंह सरोज, विजयपाल सिंह रावत, मनोज गुसाईं, बरफ सिंह पोखरियाल, राव शाहिद अहमद, सोहनलाल रतूड़ी, भगवती सेमवाल, संजय गुप्ता, करतार सिंह नेगी, संदीप खंतवाल, प्रकाश पांडे, रूप थापा, पार्षद राकेश मियां, देवेन्द्र प्रजापति, एकांत गोयल, ममता रमोला, आशा सिंह चौहान, विवेक तिवारी, शेर सिंह रावत, शिवम भारद्वाज, प्रेम अग्रवाल, अब्दुल हाफिज, प्रमोद रतूड़ी, किशोर राणा, देवेंद्र थापा, ललता प्रसाद, सोमप्रकाश जोशी, शैलेंद्र सेमवाल, कुलदीप रावत, रवि थापा, रोहन थापा, गौरव, मन्नू, सत्यम, राहुल, संदीप, करण, विपिन भट्ट, आकाश शर्मा, अंकित नौटियाल, राहुल भट्ट, आयुष चौहान, अजय धीमान, हीरा सिंह, सोनू जोशी, नंदा देवी, चंद्रावती, ऋषि राम आदि मौजूद थे।