युवा

बेटियों की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती का दिया संदेश

देहरादून, 14 अक्टूबर। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्राफिक एरा विवि में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को पीसीपीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी। साथ ही सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने लिंगानुपात में सुधार, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम और मतदान में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि लिंगानुपात में असंतुलन समाज के सामने गंभीर समस्याएं उत्पन्न करता है। कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट लागू किया गया है। इसके तहत भ्रूण के लिंग का पता लगाने के उद्देश्य से प्रसवपूर्व लिंग परीक्षण और लिंग चयन संबंधी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिनियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और संबंधित केंद्रों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने विद्यार्थियों से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

मतदान के महत्व पर डीएम ने कहा कि प्रत्येक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतांत्रिक व्यवस्था अधिक सशक्त और समावेशी बनती है। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने को कहा।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्र नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं, निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से प्रारूप-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button