देहरादून

Dehradun: दिव्यांग ‘सुनील’ के काम आए जिला प्रशासन के प्रयास

देहरादून, 12 जुलाई। जिला प्रशासन के प्रयासां से एक दिव्यांग व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद जगी हैं। लंबे समय से सरकारी योजनाओं से वंचित अपर नत्थनपुर निवासी दिव्यांग सुनील चन्द्र को अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पेंशन, बैंक खाता और निःशुल्क व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

सुनील व्हीलचेयर के सहारे किसी तरह 29 जून को समाधान दिवस में पहुंचे थे। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को अपनी व्यथा सुनाई थी। जिसपर डीएम ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी निर्देश दिए थे कि ‘‘इस व्यक्ति को तुरंत अपनी गाड़ी से कोरोनेशन अस्पताल ले जाइए। आज ही इनकी मेडिकल जांच होगी और आज ही इनका दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।”

वहीं, समाज कल्याण अधिकारी को भी हिदायत दी गई कि वे तहसील प्रशासन से तालमेल बैठाकर तुरंत सुनील का आय प्रमाण पत्र तैयार करवाएं और पेंशन की फाइल आगे बढ़ाएं। जिसके बाद सुनील चन्द्र को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ ही दिव्यांग पेंशन संबंधी प्रक्रियाएं भी पूरी की गई। साथ ही सुनील का बैंक खाता भी खुलवाया गया।

इसके अलावा समाज कल्याण विभाग ने आगामी अगस्त महीने से दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कर दी है। साथ ही उनको निःशुल्क व्हीलचेयर भी उपलब्ध करा दी है। सुनील ने डीएम डॉ. आशीष चौहान और टीम का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button