ऋषिकेशखेल

Rishikesh: मैत्री क्रिकेट में पार्षद एकादश ने जीता मुकाबला

ऋषिकेश, 12 जुलाई। ऋषिकेश प्रेस क्लब और पार्षद एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच में पार्षद एकादश ने 18 रनों से जीत दर्ज की।

रविवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में आयोजित मैच में पार्षद एकादश टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी। प्रेस क्लब की कसी हुई गेंदबाजी के चलते पार्षद एकादश की स्कोरिंग धीमी रही। बीच के ओवरों में अभिनव मलिक और चेतन चौहान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 182 रन का लक्ष्य रखा।

मैदान में स्कोर का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब की शुरुआत में पंकज कौशल और अमित की ठोस साझेदारी बेहतरीन रही। पंकज के आउट होने के बाद अमित और दीपक पुरोहित ने बेहतरीन शॉट्स से रनों को आगे बढ़ाया। कप्तान विनय पांडे ने रनों की गति को जारी रखा। इसबीच विकेट भी गिरते रहे। जिसके चलते पूरी टीम लक्ष्य से 18 रन पीछे थम गई।

मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक सेमवाल, राजेश रावत, मनोज राणा, सूरजमणि सिलस्वाल, जयकुमार तिवारी, गौरव ममगाईं, कृष्ण मुरारी, दिनेश सिंह सुरियाल आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button