ऋषिकेशयुवा

Rishikesh: सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 250 टॉपर सम्मानित

ऋषिकेश, 12 जुलाई। ऋषिकेश युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान संगम-2 में क्षेत्र के सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के करीब 250 टॉपर्स व उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया गया।

श्रविवार को झंडा चौक स्थित ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्न शर्मा सभागार सम्मान समारोह का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। मौजूद उपस्थिति ने अधिक से अधिक पौधारोपण की प्रतिज्ञा ली। जिसके बाद मुख्य अतिथि महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए, जिससे वे अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।

फाउंडेशन के संरक्षक जयेंद्र रमोला ने कहा कि संस्था पूर्व में भी मेधावी बच्चों और अभिभावकों को सम्मानित करता रहा है। बच्चों की सफलता में उनके माता-पिता का त्याग, परिश्रम और मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होता है।

अध्यक्ष दीपक गोनियाल और महासचिव सागर गर्ग ने कहा कि संस्था भविष्य में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता रहेगा। इस अवसर पर डीएसपी के लिए चयनित सताक्षी शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में साई इंटर नेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अमित ममगाईं, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, एडवोकेट राकेश सिंह, मदन शर्मा, राधा रमोला, गढ़ महिला उत्थान समिति अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा, पार्षद सरोजिनी थपलियाल, प्रधान संगीता राणा, गोकुल रमोला, बीडीसी रवि राणा, पंचायत सदस्य कुंवर सिंह गुसाईं, मधु जोशी, चंद्रकांता जोशी, उमा ओबरॉय, बीएस पायल, राजेंद्र कोठारी, सुमित चौहान, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, अजय कुमार, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, कलावती, कुसुम बडोला, पुष्पा रावत, कृष्णा रमोला, मीना रमोला, जतिन राणा, आदित्य झा, जयवर्धन रमोला, अनुष्का गुलियाल, आयुष तड़ियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button