Aam Aadmi Party Uttarakhand: आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में एक दिन पहले कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
आज देहरादून में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने राष्ट्रीय संयोजक अरंविंद केजरीवाल के निर्देश पर आप उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने पार्टी को प्रदेश में जमीन स्तर पर मजबूत करने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के तौर पर जनता के सामने पेश करने की बात कही।
नई कार्यकारिणी में जोत सिंह बिष्ट को प्रदेश संगठन समन्वयक का अहम दायित्व दिया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में विभिन्न पदों के साथ ही उन्हें पार्टी के संगठनात्मक जिलों, मोर्चों और मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
आप की नई कार्यकारिणी
1. जोत सिंह बिष्ट – प्रदेश संगठन समन्यवयक
2. बसंत कुमार – वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (कुमाऊं प्रभारी)
3. शिशुपाल रावत – प्रदेश उपाध्यक्ष (नैनीताल एवं अल्मोड़ा जिला प्रभारी व प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी)
4. सुनीता बाजवा टम्टा – प्रदेश उपाध्यक्ष (काशीपुर एवं खटीमा संगठनात्मक जिला प्रभारी)
5. दिग्मोहन सिंह नेगी – प्रदेश उपाध्यक्ष (चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पौड़ी जिला प्रभारी)
6. प्रवीन कुमार बंसल – प्रदेश उपाध्यक्ष (देहरादून पछवा संगठनात्मक जिला प्रभारी)
7. डिम्पल सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष (देहरादून परवा संगठनात्मक जिला प्रभारी)
8. नरेश शर्मा – प्रदेश उपाध्यक्ष (हरिद्वार एवं रुड़की संगठनात्मक जिला प्रभारी)
9. आजाद अली – प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा)
10. अजय जायसवाल – प्रदेश महासचिव
11. धर्मेंद्र कुमार बंसल – प्रदेश कोषाध्यक्ष
12. अमित जोशी – प्रदेश मीडिया प्रभारी
13. दीप प्रकाश पंत – प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी