उत्तराखंडसियासत

क्यों हो रही है BJP – Congress की List में देरी ?

आप, बसपा, सपा, यूकेडी और वामदलों के अधिकांश प्रत्याशी घोषित

Uttarakhand Assembly Election 2022: नामांकन की शुरूआत के लिए अब आज और कल का दिन ही शेष है। मगर, राज्य के प्रमुख दल Congress और BJP के प्रत्याशियों के नामों को लेकर अभी भी अटकलों का दौर ही जारी है। जबकि तीसरे विकल्प के लिए अपनी जमीन तैयार कर रही कई सियासी पार्टियों ने अपनी सूचियां जारी भी कर दी हैं। जिसमें सबसे आगे आम आदमी पार्टी है, आप अब तक अपनी तीन लिस्ट्स जारी कर चुकी है। जबकि बसपा (BSP), सपा (SP), उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) और वामदल (Left Front) भी कुछ सीटों की घोषणा कर चुके हैं।

भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए ’60 प्लस’ का दावा इसी स्लोगन के जरिए किया है। लेकिन टिकटों को फाइनल करने में वही सबसे पीछे भी चल रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी महज 28 से 30 सीट ही फाइनल कर सकी है। शेष के लिए उसके द्वारा पैनल तैयार किया गया है। जिस पर केंद्रीय नेतृत्व को फैसला लेना है। आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, उसमें शायद पैनल के नामों को भी तय कर लिया जाए। 70 सीटों के लिए 800 दावेदार सामने आए तो पार्टी कड़ाके की ठंड में पसीना-पसीना है। जिसके चलते उसकी लिस्ट में देरी होने का अंदेशा है।

वहीं, ऐसा ही हाल कांग्रेस का भी है। उसने जीत का दावा तो किया है, लेकिन संभावित सीटों का आंकड़ा नहीं बताया है। हां कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनता से तकरीबन 50 सीटें जरूर मांगी हैं। बावजूद इसके उसकी लिस्ट आने में भी देरी हो रही है। यहां हरीश रावत और प्रीतम सिंह का आमना-सामना टिकटों में देरी की वजह बताया जा रहा है। जिसपर अब CEC ने पेंच वाली सीटों पर उनसे लिखित दावे मांगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में भी 43 सीटें फाइनल हैं और 27 पर पेंच फंसा है।

उधर, भाजपा कांग्रेस के टिकट जल्द घोषित भी होते, इसबीच हरक सिंह रावत प्रकरण ने दोनों को ही उलझा दिया। माना जा रहा है कि हरक सिंह की कांग्रेस में इंट्री और चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने की स्थितियों का असर भी टिकटों की देरी की एक वजह हो सकती है। एक कारण दोनों का एक दूसरे की लिस्ट का इंतजार भी हो सकता है।

किसके कितने प्रत्याशी घोषित

आम आदमी पार्टी (Aap) – 51
बहुजन समाज पार्टी (BSP) – 37
समाजवादी पार्टी (SP) – 30
उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) – 16
वाम मोर्चा (CPI, CPM, CPI ML) – 10

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button