उत्तराखंड
जयंती पर भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत का भावपूर्ण स्मरण
Uttarakhand: CM Dhami pays tribute to Pandit Govind Ballabh Pant
देहरादून। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जयंती दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया।
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धामी ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होने के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। आजादी के संग्र्राम में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
सीएम धामी ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत देश के गृहमंत्री भी रहे। राष्ट्र के उत्थान में उनका योगदान अतुलनीय और चिरस्मरणीय रहा है।