उत्तराखंडदेशयात्रा-पर्यटन

Breaking: चारधाम यात्रा पर कल तक के लिए रोक

Char Dham Yatara : देहरादून, 28 जुलाई। उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट और भूस्खलन से मार्गों के अवरूद्ध होने पर सुरक्षा के दृष्टिगत चारधाम यात्रा को दो दिनों के लिए रोक दिया गया है।

मंडल आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने बताया कि कई स्थानों पर भूस्खलन से चारधाम यात्रा मार्ग अवरूद्ध है। साथ ही मौसम विभाग के भारी वर्षा के अलर्ट के चलते यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज और कल के लिए चारधाम यात्रा स्थगित की गई है। उन्होंने बताया कि मौसम अनुकूल होने पर चारधाम यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकतर जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। बताया गया कि बीती रात से भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने और भू-धंसाव से राजमार्ग कई जगह अवरूद्ध हो गया है।

वहीं, केदारनाथ राजमार्ग भी भारी बारिश के चलते दो जगहों पर बंद हो गया है। सिराहबगड़ के पास देर रात बंद हुए राजमार्ग को खोल दिया गया है। गौरीकुंड मुनकटिया के पास भी रास्ता साफ किया जा रहा है।

यह भी रिपोर्ट है कि बारिश और भूस्खलन के चलते बाधित तमाम सड़कों को खोलने के लिए संबंधित विभाग मशीनों के साथ जुटे हुए हैं। वहीं सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम और मार्गों की स्थिति की जानकारी के बाद ही यात्रा करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button