
Bus Accident Musoorie : मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार को रोडवेज की एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 घायलों को उपचार के लिए देहरादून भेजा गया, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर SDRF, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ घायलों को रेस्क्यू किया। तीन लोग गंभीर घायल है।
जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेरघड़ी के पास हुआ। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेरघड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में घायल 22 लोगों को मसूरी में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सात मैक्स के लिए रेफर किए गए। इनमे से 3 की मौत बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जाहिर किया। कहा कि देहरादून-मसूरी हाईवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के लिए निर्देश भी दिए हैं।