प्रकृति के प्रति दायित्वों की याद दिलाता है हरेला: राज्यपाल

देहरादून, 16 जुलाई। लोकभवन में उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला श्रद्धा, उल्लास और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इसके बाद राज्यपाल ने लोक भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, तब हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारे दायित्वों का स्मरण कराता है। यह पर्व पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनके संरक्षण का संकल्प लेने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तराखंड व भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।



