ऋषिकेश

हरेला पर्व पर मुनिकीरेती पालिका ने रोपे 75 पौधे

ऋषिकेश, 16 जुलाई। हरेला पर्व के पहले दिन नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर क्षेत्र में 75 फलदार पौधों का रोपण किया।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट की अगुवाई में सभासदों और पालिकाकर्मियों ने चौदहबीघा रामलीला मैदान, शीशम झाड़ी, गंगा वाटिका पार्क और भद्रकाली मंदिर परिसर के समीप पौधरोपण किया।

पालिकाध्यक्ष बिजल्वाण ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति आस्था, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का प्रतीक है। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में पौधरोपण और उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है।

अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि पालिका वार्डवार प्रत्येक घर को पौधे उपलब्ध कराएगी, ताकि हर परिवार पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़कर हरित नगर के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सके।

मौके पर सभासद विनोद खंडूडी, ब्रिजेश गिरी, गजेंद्र सजवाण, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, अरविंद नेगी, पालिका कर्मी नितिन सती, सचिन, कमल चौहान, कैलाश चन्द्र सेमवाल, आकाश अग्रवाल, विकास सेमवाल, संजय सिंह, अमित नेगी, अनुज, आकाश कैंतुरा, बाबू सिंह, मायाराम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button