अल्मोड़ा

अल्मोड़ाः जागेश्वर धाम से मुख्यमंत्री का हरित संकल्प

अधिक से अधिक पौधरोपण और उनकी देखभाल का आह्वान

अल्मोड़ा, 16 जुलाई। लोकपर्व हरेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर मंदिर परिसर में पौधरोपण कर धाम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पूर्व सीएम धामी ने वृद्ध जागेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जागेश्वर महादेव में दर्शन किए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और लोक संस्कृति के प्रति उत्तराखंड की गहरी आस्था का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए उन्होंने इसे प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी बताया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने और प्रदेश में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से रोपे गए पौधों की देखभाल करने की अपील भी की।

इस अवसर पर सूबे के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह, डीएम अंशुल सिंह, मंदिर समिति के कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति धपवाल, एसएसपी चंद्रशेखर घोके, नवीन चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button