अल्मोड़ाहादसा

मकान ढहने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत

मलबे में दबे मां, बेटी और बेटे के शव एसडीआरएफ ने निकाले

अल्मोड़ा, 01 सितंबर। सोमेश्वर क्षेत्र के वडयूडा गांव में भारी बारिश के चलते एक मकान के ढहने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मौके पर मलबे से तीनों शव बरामद किए।

हादसा मंगलवार तड़के भारी बारिश के दौरान हुआ। डीसीआर/आपदा से सूचना मिलने के बाद सरियापानी पोस्ट से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम रवाना हुई। घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर पहले सड़क मलबे से बंद होने के कारण जवान रेस्क्यू उपकरणों के साथ पैदल मौके तक पहुंचे।

स्थानीय लोगों, फायर सर्विस और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मलबे से प्रेमा देवी (42), पत्नी राजेंद्र राम, उनकी बेटी कल्पना आर्या (19) और बेटे मनीष कुमार (18) के शव बरामद हुए।

वहीं गुलाब राम मकान के बाहर बने कमरे में सो रहे थे और हादसे में सुरक्षित बच गए। शव पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button