देहरादूनहादसा

बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक-युवती की मौत

एसडीआरएफ ने रातभर चलाया रेस्क्यू अभियान, घायल मिली एक युवती

देहरादून, 01 सितंबर। प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव ने क्रेटा कार को अपनी चपेट में ले लिया। लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास हुए हादसे में कार सवार एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती घायल अवस्था में मिली। एसडीआरएफ ने रातभर सर्च अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस को क्रेटा RJ 13 CE 5641 के बहाव में बहने की सूचना मिली थी। इसके बाद डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे व तेज बहाव के बीच तलाश शुरू की।

करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिलीं, जिन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया। वहीं जयपुर निवासी 20 वर्षीय अक्षय पुत्र मुकेश और एक अन्य युवती के शव बरामद कर पुलिस को सौंपे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button