ऋषिकेश

डीएम टिहरी ने कांवड़ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

मुनिकीरेती में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

ऋषिकेश, 24 जुलाई। कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल ने मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शेष काम जल्द पूरा करने को कहा।

शुक्रवार को नगरपालिका मुनिकीरेती के सभागार में डीएम नितिका खंडेलवाल ने कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी श्वेता चौबे और पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण भी मौजूद रही। उन्होने लोनिवि अधिकारियों को रामझूला पुल में 25 जुलाई से आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए।

यूपीसीएल विभाग के अधिकारियों को खराब विद्युत लाइनें जल्द सुधारने, खाद्य आपूर्ति विभाग को मेले से पहले दुकानों और होटलों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए। नगरपालिका और नगर पंचायत तपोवन को पार्किंगो में बेहतर साफ-सफाई, रेट लिस्ट चस्पा करने, शौचालयों व मोबाइल टॉयलेटों में बेहतर साफ-सफाई रखने को कहा।

जल संस्थान को पीने के पानी और शौचालयों में सप्लाई व टैंकरों से आपूर्ति के लिए कहा। वन अधिकारियों को पेड़ों पर झूलती तारों वाले स्थानों पर लैपिंग करने व नीर वॉटर फॉल में आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से स्वास्थ्य चेकपोस्टों की जानकारी लेने के बाद उन्हें पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम रखने के निर्देश दिए। वहीं एनएच विभाग क्षतिग्रस्त मार्गों पर शीघ्र पेचवर्क करने कहा।

मौके पर एसडीएम आशीष घिल्ड़ियाल, सीओ सुरेंद्र भंडारी, प्रभारी मुनिकीरेती थाना प्रदीप चौहान, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी यशवीर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई कमल सिंह, सहायक अभियंता दर्मियान सिंह असवाल, अवर अभियंता आशीष कोंडल, अवर अभियंता देवेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button