ऋषिकेश

ऋषिकेश की समस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा

ऋषिकेश, 22 अक्टूबर। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की प्रमुख जनसमस्याओं पर चर्चा की।

कैंप कार्यालय में अग्रवाल ने एसडीएम कुमकुम जोशी, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला और एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के साथ बैठक में सड़कों पर निराश्रित पशुओं, गंगा विहार समेत विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताई।

उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई दुरुस्त रखने और नागरिकों को स्वच्छ माहौल देने के निर्देश दिए। साथ ही एमडीडीए के अधिकारी से आवासीय क्षेत्रों में चिन्हीकरण की स्थिति स्पष्ट करने को कहा। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि निराश्रित पशुओं की समस्या से राहत दिलाने के लिए रायवाला में गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button