ऋषिकेशः गंगा नदी में डूबा बिहार का शिवांशु

ऋषिकेश, 23 जुलाई। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान बेतिया का एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एसडीआरएफ को बजरंग सेतु के समीप एक युवक गंगा नदी में बहने की सूचना मिली। जिसके बाद रेस्क्यू टीम डीप डाइविंग उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने पशुलोक बैराज तक सर्च किया। लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा।
एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद सजवाण ने बताया कि युवक की पहचान शिवांशु राज (22र्) पुत्र अनूप पांडे, निवासी पश्चिम चंपारण (बेतिया) बिहार के रूप में हुई है। युवक नई दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने आया था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।



