ऋषिकेश

पूर्व पीएम राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण

कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर अलग-अलग जगह आयोजित किए श्रद्धांजलि कार्यक्रम

ऋषिकेश/मुनिकीरेती/श्यामपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अलग-अलग जगहों पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी की अहम भूमिका रही है। देश उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता है।

रविवार को नगर निगम परिसर स्थित पार्क में कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा की सफ़ाई की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसबीच उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को भी याद किया गया। साथ ही राज्य आंदोलनकारी वेदप्रकाश शर्मा को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पी थे, उनकी आधुनिक सोच और दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया। देश उनकी सादगी, शांत और ईमानदार छवि को कभी भी भुला नहीं पाएगा।

मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, जयेन्द्र रमोला, नीलम तिवारी, विमला रावत, मदन मोहन शर्मा, देवेन्द्र प्रजापति, पुष्पा मिश्रा, विजय लक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा, जगत सिंह नेगी, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, अरविंद जैन, हरि सिंह नेगी, सनी प्रजापति, गौरव राणा, ललित मोहन मिश्रा, विवेक तिवारी आदि मौजूद थे।

सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति रहे राजीव गांधी

मुनिकीरेती। ढालवाला में जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग-नरेंद्रनगर की ओर से पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में कांग्रेसजनों ने कहा कि राजीव गांधी सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति रहे। भारत में कंप्यूटर क्रांति के उनके योगदान के बदौलत आज दुनिया के आईटी सेक्टर में भारतीय प्रतिभा का शीर्ष पर है। मौके पर जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, पूर्व प्रदेश महासचिव दिनेश ब्यास, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, दिनेश सकलानी, अनिल रावत, विनोद सकलानी, अजय रमोला, सुरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

श्यामपुर। पंचायत भवन खैरी खुर्द में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापू नगर श्यामपुर द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद किया। कहा कि पंचायती राज, सूचना क्रांति के माध्यम से राजीव गांधी ने भारत को तकनीक और वैश्विक बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया। इसीलिए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। सभा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, जयेंद्र रमोला, सोहनलाल रतूड़ी, राकेश सिंह, भगवती प्रसाद सेमवाल, केपी कंडवाल, सुंदर सिंह रावत, रामस्वरूप रणाकोटी, देवी प्रसाद व्यास ,राव शाहिद अहमद, जावेद अली, देवेंद्र सिंह, उपप्रधान खैरी खुर्द रोहित नेगी, हर्षपति सेमवाल, योगराज दत्त नौटियाल, कुंवरपाल सिंह रावत, हर्षपति रियाल, सतपाल, सिरसो देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!