ऋषिकेश

Rishikesh: वयोवृद्ध कांग्रेसी कमला प्रसाद भट्ट का निधन

पूर्णानंद गंगातट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

ऋषिकेश, 20 सितम्बर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, समाजसेवी एवं राज्य आंदोलनकारी कमला प्रसाद भट्ट के निधन पर सामाजिक, राजनीतिक और जनसंगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया। पार्थिव देह के दर्शनों के लिए अंतिम यात्रा में खासी भी उमड़ी। पूर्णानंद गंगातट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता कमला प्रसाद भट्ट ने शनिवार की रात बनखंडी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। भट्ट ऋषिकेश नगरपालिका के उपाध्यक्ष रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भागीदारी अदा की। क्षेत्र में उनकी पहचान सरल, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति के रूप में रही।

रविवार को अंतिम यात्रा के कांग्रेस भवन पहुंचने पर कांग्रेसजनों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

गंगातट पर नायब तहसीलदार भोला सिंह ने प्रशासन की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया। उनके कनिष्ठ पुत्र नवीन भट्ट ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में सुधीर राय रावत, भगतराम कोठारी, राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, विनय सारस्वत, शैलेन्द्र बिष्ट, अरविन्द जैन, ज्योति सजवाण, संजय शास्त्री, मनोज द्विवेदी, मदन कोठारी, नवीन रमोला, मनोज, प्रदीप, नरेश ममगाई आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button