Rishikesh: रक्तदान जागरूकता को लेकर निकाली रैली

ऋषिकेश, 13 सितम्बर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से 14 सितंबर को डोबरा विस्थापित क्षेत्र में प्रस्तावित रक्तदान शिविर को लेकर रविवार शाम दोपहिया जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में एसएनसीएफ, सेवादल और संगत के वालंटियरों ने भाग लिया।
दोपहिया वाहनों पर सवार सेवादारों ने विस्थापित असेना, डोबरा और चोपड़ा फार्म समेत आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी। वालंटियरों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘रक्तदान महादान’ और ‘छोड़ के सारे काम, आओ करें हम रक्तदान’ जैसे नारों के जरिए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
ब्रांच इंचार्ज महादेव कुड़ियाल ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की।



