ऋषिकेश

Rishikesh: लायंस क्लब ने की जरूरतमंद बच्चों की फीस जमा

ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने शिक्षा के प्रति एक सराहनीय पहल की है। क्लब ने गुरुनानक पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के पांच जरूरतमंद विद्यार्थियों की प्रवेश फीस जमा कराई है।

गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष पंकज चांदनानी ने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। स्पष्ट किया कि क्लब का उद्देश्य केवल आर्थिक मदद करना नहीं, बल्कि इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करना है। उन्होंने आगे भी ऐसे कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर अभिभावकों ने सहयोग के लिए क्लब का आभार जताया। मौके पर क्लब सदस्य अभिनव गोयल, लविश अग्रवाल, सुशील छाबड़ा, धीरज मखीजा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button