
ऋषिकेश, 21 जून। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर संत निरंकारी मिशन की ओर से योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। योग शिक्षक मनीष गैरोला और ज्योति प्रजापति ने मौजूद प्रतिभागियों को योगाभ्यास के साथ अन्य क्रियाओं की जानकारी दी।
शिविर में योगाचार्यों ने पवनमुक्तासन, चक्की चालनासन, मेरु वक्रासन, वज्रासन, मण्डूकासन, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रियक ताड़ासन, वृक्षासन, कटिचक्रासन के साथ ही अनुलोम-विलोम, प्राणायाम व भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया।
ब्रांच संचालक दुष्यंत कुमार ने बताया कि योग सत्र का उद्देश्य स्वस्थ मन सहज जीवन के माध्यम से शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है। मौके पर अनुयायियों, सेवादल स्वयंसेवकों ने योग के साथ स्वस्थ व संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।



