ऋषिकेश

योग को बनाएं जीवन का हिस्साः नरेश बंसल

वर्ल्ड योगा डे पर नगर निगम द्वारा त्रिवेणीघाट में आयोजन

ऋषिकेश, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम की ओर से त्रिवेणीघाट में योग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में योग साधकों, प्रबुद्धजनों और सैकड़ों नागरिकों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। साथ ही “करें योग, रहें निरोग“ का संकल्प दोहराया।

श्रविवार को योग कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7ः00 बजे प्रतिभागियों को योग टी-शर्ट वितरण कि साथ हुआ। इसके बाद योगिक क्रियाओं और प्राणायाम का अभ्यास किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि योग स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की कुंजी है। इसे एक दिन नहीं बल्कि दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान अन्य अतिथियों ने भी समाज को स्वस्थ व संतुलित जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया। मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर शंभू पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, संदीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, राहुल शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button