ऋषिकेश
ग्रामीणों ने भी किया योगिक क्रियाओं का अभ्यास

रायवाला, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोक कल्याण समिति की ओर से प्रतीतनगर में योग शिविर आयोजित किया गया।
योग प्रशिक्षक प्रियंका ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ, संतुलित व तनावमुक्त जीवन का आधार बताया। ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। जिसे सभी को अपनाना चाहिए।
मौके पर समिति के सचिव नरेश थपलियाल, उपाध्यक्ष बालेन्द्र नेगी, प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल, महिला कल्याण सचिव अंजू बडोला, देवकी सुवेदी, रेखा भंडारी, बीना बंगवाल, कमलेश भंडारी, ऋषिराम शर्मा, दुर्गा देवी आदि मौजूद रहे।



