ऋषिकेश
एनसीसी कैडेट्स और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

ऋषिकेश, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भरत मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने “स्वस्थ आयु के लिए योग“ की थीम पर योगाभ्यास किया।
प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी की मौजूदगी में योग प्रशिक्षक कन्हैया ठाकुर ने छात्रों को योगिक क्रियाओं को अभ्यास कराया गया। प्रधानाचार्य त्रिपाठी ने बताया इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग“ बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक मजबूती और शारीरिक सक्रियता पर केंद्रित है।
मौके पर एनसीसी अधिकारी ले. लखविंदर सिंह, विकास नेगी, रंजन अंथवाल सहित एनसीसी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



