ऋषिकेश

Rishikesh: परिवहन सेवाओं के विस्तार पर कंपनियों के बीच चर्चा

ऋषिकेश, 11 सितम्बर। परिवहन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पर्वतीय परिवहन सेवाओं के देहरादून तक विस्तार पर अहम चर्चा की। इस दौरान सभी संस्थाओं ने परिवहन सेवाओं के संचालन को लेकर अपना पक्ष रखा। तय किया गया कि रूट चार्ट के आंकलन के बाद नई सेवाओं के संचालन पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

शुक्रवार को टीजीएमओयू कार्यालय में एकल मार्ग को लेकर अध्यक्ष भोला जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया गया कि संभागीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा पर्वतीय परिवहन सेवाओं का विस्तार देहरादून तक करने की प्रक्रिया जारी है। इसके अंतर्गत जीएमओयू और रूपकुंड कंपनी के सेवा विस्तार का विषय बैठक में प्रमुखता से रखा गया। जिसको लेकर काफी गहमा-गहमी रही।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जीएमओयू और रूपकुंड कंपनी अपने प्रस्तावित रूट चार्ट एकल मार्ग अध्यक्ष के सामने रखें। सुनिश्चित किया जाएगा कि नई सेवाओं के संचालन से वर्तमान में संचालित अन्य कंपनियों की सेवाएं प्रभावित न हों।

यह भी स्पष्ट किया गया कि परिवहन व्यवस्था में विस्तार के साथ परिवहन कंपनियों के हितों, यात्रियों की सुविधा और मार्गों की व्यावहारिक आवश्यकता को ध्यान में रखना होगा। यातायात पर्यटन विकास के अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की परिवहन सेवाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। हम परिवहन सेवाओं के विस्तार के पक्षधर हैं, लेकिन व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे किसी भी कंपनी की वर्तमान सेवाएं प्रभावित न हों।

उन्होंने कहा कि सभी रूटों का वास्तविक आंकलन, यात्रियों की आवश्यकता और वाहन संचालन की व्यवहारिक स्थिति को देखते हुए ही निर्णय लिया जाना चाहिए। पारदर्शी तरीके से रूट चार्ट का परीक्षण कर सभी पक्षों के हितों में संतुलित निर्णय लिया जाना चाहिए।

बैठक में बलवीर सिंह रौतेला, यशपाल राणा, मनोज ध्यानी, नवीन चंद्र रमोला, कुंवर सिंह नेगी, भोपाल सिंह नेगी, गजपाल रावत, मदन कोठारी, मेघ सिंह चौहान, कमलनयन जोशी, मनोज आर्या, प्रेमपाल सिंह बिष्ट, भानु प्रकाश रांगड़, खिलानंद बेलवाल, प्रदीप कनवासी, बालम सिंह मेहरा, भगवान सिंह, रूपक, विक्रम सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button